नमस्तुभ्यं भगवते विशुद्धज्ञानमूर्तये । आत्मारामाय रामाय सीतारामाय वेधसे ।।


नमस्ते राम राजेन्द्र नमः सीतामनोरम । नमस्ते चंडकोदण्ड नमस्ते भक्तवत्सल ।।


दीन मलीन हीन जग मोते । रामचंद्र बल जीवत तेते ।।
Showing posts with label ramdoot. Show all posts
Showing posts with label ramdoot. Show all posts

Wednesday, November 23, 2022

जय जय जय कष्टभंजन हनुमान

।। श्रीहनुमते नमः ।।  


जय जय जय कष्टभंजन हनुमान ।

क्रूर ग्रह भूतादि नियंता समरथ कृपानिधान ।।१।।

रामदूत सुंदर सब लायक महाबीर बलवान ।

हरि हर विधि सुनि गुन सुख पावत राम प्रेम धनवान ।।२।।

महिमा अमित पार कोउ पावै सकै न कोई जान ।

चारों युग प्रगट जश जागै तिहुँ पुर होत बखान ।।३।।

अंजना सुवन केसरीनंदन देत विमल मति ज्ञान ।

दुर्जन को जिमि काल कहावत राखत जन मन आन ।।४।।

दिन प्रति लोग दरश हित आवत मन महुँ लिए अरमान ।

रोग दोष दुख सोच मिटावत जन हित परम सुजान ।।५।।

राम चरण अविरल रति दायक भवसागर जलजान ।

दीन संतोष पवनसुत रीझे रीझत श्रीभगवान ।।६।।

 

।। श्रीकष्टभंजन देव की जय ।।  

लोकप्रिय पोस्ट