नमस्तुभ्यं भगवते विशुद्धज्ञानमूर्तये । आत्मारामाय रामाय सीतारामाय वेधसे ।।


नमस्ते राम राजेन्द्र नमः सीतामनोरम । नमस्ते चंडकोदण्ड नमस्ते भक्तवत्सल ।।


दीन मलीन हीन जग मोते । रामचंद्र बल जीवत तेते ।।

Sunday, November 1, 2026

श्रीराम लला की आरती की चोरी क्या है

 श्रीराम लला की आरती की चोरी क्या है ? आरती कैसे चोरी हुई ? आरती कहाँ से चोरी हुई ? यह पूरा प्रकरण क्या है ? इसमें कौन कौन से लोग शामिल हैं ?

 

जाने अनजाने इसमें कई मीडिया वाले और अनेक धार्मिक/ अध्यात्मिक बेबसाइट चलाने वाले लोग हैं जिसमें वेबसाइट के माध्यम से कुछ चीजों का बिक्री करने वाले या कोई धार्मिक कृत कर-कराकर लोगों से पैसा कमाने वाले लोग हो सकते हैं ।

 

श्रीराम लला की आरती- ‘आरती कीजै श्रीराम लला की । पूण निपुण धनुवेद कला की’ इस ब्लॉग से चुरा ली गई जो मार्च २०१५ में प्रकाशित की गई थी । मूल आरती का लिंक निम्नलिखित है ।

http://sriramprabhukripa.blogspot.com/2015/03/blog-post_7.html

 

इस आरती की रचना श्रीराम चालीसा के साथ २०१०-२०११ में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी नामक स्थान पर की गई थी और श्रीराम चालीसा के साथ ही एक ब्लॉग पोस्ट के रूप में इस ब्लॉग पर २०१५ में प्रकाशित कर दी गई थी ।

 

 आस्थासंग्रह और आरती संग्रह नामक दो वेबसाइटों ने आरती को प्राचीन और रचनाकार को अज्ञात बता दिया । ऐसा लिखा गया कि यह ऐतिहासिक रचना सदियों से चली आ रही है । इस तरह का भ्रम इन वेबसाइटों के माध्यम से फैलाया गया । 

 

  आरतीचालीसा जैसी बेबसाईट पर बिना खोज बीन के ही आरती को प्रकाशित कर लिया गया । एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे लोग इसमें शामिल होते गए । कॉपी-पेस्ट का ऐसा सिलसिला चला कि चलता ही गया ।

 

देश के विभिन्न न्यूज चैनेल भी इस कॉपी पेस्ट में शामिल हो गए । जिसमें आजतक, जनसत्ता, न्यूज़नेसन टीवी, एनडीटीवी, प्रभातखबर, टाइम्सनाऊ हिंदी, एशियानेट न्यूज, न्यूज १८ आदि ने भाग लिया । किसी ने कोई  फैक्ट चेक नहीं किया । बस फटाफट कॉपी-पेस्ट किया ।

 

कई कम्पनियां आरती का पोस्टर बनाकर बेचने लगीं । जिसमें प्रिंटमैन इंडिया और अनन्या क्रेयसन आदि शामिल हैं ।

 

इस मुहीम में संस्कार टीवी और आगे निकल गई । इसने यूट्यूब, फेसबुक और अपनी वेबसाइट पर आरती का वीडियो बनाकर साधु-संतों की आरती करते हुए फोटो के साथ और अलग-अलग गायकों से गवाकर आरती को प्रसारित कर दिया और आरती की लिरिक्स को पारंपरिक बता दिया । लिख दिया ।

 

ऐसे ही अन्य लोगों ने गाकर यूट्यूब आदि पर वीडियो को अपलोड कर दिया । और कई अन्य लोगों ने अपने-अपने तरह से कॉपी-पेस्ट कर लिया ।

 

इस पूरे प्रकरण में सबसे अधिक गलती उनकी है जिन्होंने लिरिक्स को पारंपरिक लिखा । जिन्होंने आरती को प्राचीन और रचनाकार को अज्ञात लिख दिया । और बिना किसी जानकारी के आरती के बारे में भ्रम फैला दिया ।

 

श्रीराम लला की एक आरती चोरी हो गई । इसका क्या मतलब है ? यह आरती ब्लॉग से चुरा ली गई है । अर्थात बिना ब्लॉग का संदर्भ और रचनाकार का नाम दिए लोगों ने इसे अपनी-अपनी वेबसाइटों पर कॉपी-पेस्ट कर लिया है । और कुछ लोगों ने ऐसा भ्रम पैदा कर दिया है कि यह रचना प्राचीन है जो सदियों से चली आ रही है और इसके रचनाकार के बारे में कोई जानकारी नहीं है । यही सब गलत है । गलती यही है । 


 अब आरतीसंग्रह और आस्थासंग्रह से आरती के पृष्ठ को या तो  हटा दिया गया है या उसी यूआरएल पर दूसरी आरती या किसी अन्य चीज के बारे में पोस्ट कर दिया गया है । आरती को अपने वेबसाइट से वेबदुनिया, शुभपूजा आदि ने भी हटा दिया है । भूल सुधारने के बजाय आरती को वेबसाइट से हटा दिया। जबकि मेरा उद्देश्य किसी वेवसाइट से आरती को हटवाना नहीं है । केवल सही जानकारी सब तक पहुँचनी चाहिए ।

 आरती के प्रचार-प्रसार में भी बुराई नहीं है । अधिक से अधिक लोगों तक आरती पहुँचे तो इसमें क्या समस्या है ? लेकिन रचनाकार को अज्ञात न बताया जाता । लिरिक्स को पारंपरिक न घोषित कर दिया जाता । बिना रचनाकार का नाम दिए पोस्ट न कर लिया जाता । भ्रम न फैलाया जाता । झूठी जानकरी न दी जाती । बस इन बातों का ध्यान रख लिया जाता । तो कोई समस्या नहीं थी ।

 कुल मिलाकर आरती रामजी की है । राम लला की है । जो गाने के लिए है । पढ़ने के लिए है और रामजी से जुड़ने के लिए है । घर-घर में गाने के लिए है । मंदिर में गाने के लिए है । कथा सत्संग में गाने के लिए है । बस रचनाकार का नाम छुपाकर कॉपी-पेस्ट नहीं करना चाहिए । और लिरिक्स को पारंपरिक नहीं लिखना चाहिए ।


।। जय श्रीराम ।।


Sunday, October 25, 2026

श्रीराम लला की आरती- “आरती कीजै श्रीराम लला की पूण निपुण धनुवेद कला की " को पारंपरिक रचना बताने का झूठ

 

श्रीराम लला की आरती- “आरती कीजै श्रीराम लला की पूण निपुण धनुवेद कला की” रचना कब हुई ? कहाँ हुई ? यह कितनी प्राचीन है ? कितनी ऐतिहासिक है ? इस आरती के रचना काल और रचनाकार के बारे में असत्य धारणा क्यों बनाई गई ? इस आरती से सम्बंधित झूठ को किसने फैलाया ? किन दो वेबसाइटों ने झूठ फ़ैलाने में बड़ी भूमिका निभाई ? और किस टीवी चैनेल ने रचना को पारंपरिक लिखकर वीडियो बनाया  ?

 

कई लोगों ने इस आरती के बारे में भ्रम फैला रखा है । जिसमें कुछ धार्मिक भजन, चालीसा व आरती आदि वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराने वाले लोग हैं । और कुछ यूट्यूब चैनेल और संस्कार टीवी भी आरती को पारम्परिक बताकर प्रसारित कर रहे हैं  ।


आस्था संग्रह और आरती संग्रह नामक दो वेबसाइट ने  भ्रम फैलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इनके जरिए रचना को पारंपरिक और रचनाकार को अज्ञात बताया गया।  गलती सुधारने के बजाय इन दोनों वेबसाइट से इस आरती से सम्बंधित पृष्ठ को डिलीट कर दिया गया है ।


 संस्कार टीवी चैनेल ने आरती को पारंपरिक बताकर इस आरती का विडियो अपने फेसबुक और यूट्यूब चैनेल तथा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर लिया। 


इस आरती के बारे में और अधिक तथा सही जानकारी के लिए निम्न लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं ।


http://sriramprabhukripa.blogspot.com/2026/10/blog-post_24.html

 

 

।। जय श्रीराम ।।

Saturday, October 3, 2026

सुर नर मुनि तेरे गुणगान करते शिव अज हरि भगवान

 

हनुमानजी के प्रेम और भक्ति की सराहना देवता, मनुष्य, मुनि, शंकरजी, व्रह्माजी, विष्णुजी और स्वयं भगवान श्रीराम भी करते हैं ।

 

 शंकरजी, व्रह्माजी, विष्णुजी और स्वयं भगवान श्रीराम हनुमान जी के चरित सुनते हैं ।धन्य हैं हनुमानजी । हनुमानजी की कीर्ति सभी लोकों में छाई हुई है । हनुमानजी के प्रेम, भक्ति और यश-कीर्ति का गायन शेष, महेश भी नहीं कर सकते-


धन-धन्य कीरति जग छाई ।

शेष महेश सकहिं नहिं गाई ।।

 

।। जय श्रीहनुमानजी ।।

Monday, September 14, 2026

हमार सुधि लीजै खरारी

 दीनन के दुख हारी, हमार सुधि लीजै खरारी ।

साधु संत सदग्रंथ बतावत, दीन मलीन राम को भावत ।

डूबत लेहिं उबारी । हमार सुधि. ।।

दीन मलीन को राम बसावत, बिगड़ी जनम की नाथ बनावत । सुर मुनि कहत पुकारी । हमार सुधि. ।।

नीच निषाद को कंठ लगाए, केवट से पद कंज धुलाए ।

शवरी अहिल्या तारी । हमार सुधि. ।।

कोल किरात भील अपनाए, वानर भालू सखा बनाए ।

गीध को दिहेउ उधारी । हमार सुधि. ।।

जो जन और ठौर नहिं पाए, आए सुनि गुन विरद बुलाए । राखेउ सब दुख टारी । हमार सुधि. ।।

दीन संतोष नहीं मुख मोरेउ, दीन मलीन ओर निज हेरेउ ।  रघुवर विरद संभारी । हमार सुधि. ।।

 

।। खरारी भगवान श्रीराम की जय ।।

Tuesday, September 1, 2026

सीताजी को धनुर्विद्या किसने सिखाया

 

जिस प्रकार रामजी विद्यानिधि हैं। अर्थात रामजी को कुछ सीखने की या पढ़ने की जरूरत नहीं होती फिर भी लीला की दृष्टि से पढ़ते और सीखते हैं। इसी प्रकार सीता जी को भी कुछ पढ़ने या सीखने की जरूरत नहीं होती। 

जैसे भगवान श्रीराम धनुर्विद्या में निपुण हैं। धनुर्वेद के सभी रहस्यों के ज्ञाता हैं। ठीक ऐसे ही सीताजी भी धनुर्विद्या में निपुण हैं।


 भगवान श्रीराम ने स्वयं सीताजी को धनुर्विद्या सिखाया है। 


।।  जय श्रीसीताराम ।। 

Sunday, August 2, 2026

सीता शक्ति रूप बल भारी मूलकासुर आदिक संघारी

 

सामान्यतया लोग सोचते हैं कि सीता जी का रावण हरण कर ले गया । और वे रक्षा और सहायता के लिए पुकारती रहीं । स्वयं अपनी रक्षा नहीं किया या नहीं कर सकी । इसका मतलब सीताजी साधारण स्त्री हैं । लेकिन ऐसा सोचना, समझना, मानना या कहना बिल्कुल गलत है ।


  सीताजी आदि शक्ति है । इस संसार की मूलाधार शक्ति हैं । सीताजी में बहुत बल है और सीताजी ने भी कई राक्षसों का वध किया है-


सीता शक्ति रूप बल भारी ।

मूलकासुर आदिक संघारी ।।

 

 

 

 

Sunday, July 5, 2026

रामजी अपकार नहीं उपकार याद रखते हैं

 

रामजी के प्रति कोई अपकार  कर दे तो राम जी उसे याद नहीं रखते । भूल जाते हैं । लेकिन कोई थोड़ा भी उपकार कर दे तो उसे कभी नहीं भूलते । उपकार को याद रखते हैं । कोई रामजी से शत्रुता करे तो रामजी उसके किए को भी याद नहीं रखते ।

 

क्योंकि रामजी को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता । लेकिन उपकार से फर्क पड़ता है-


सुनु कपि तुम समान उपकारी ।

नहिं कोउ सुर नर मुनि तनुधारी ।।

प्रति उपकार करौं का तोरा ।

सनमुख होइ न सकत मन मोरा ।।

सुनु सुत तोहि उरिन मैं नहीं ।

देखेउँ करि बिचार मन माहीं ।।

Wednesday, June 3, 2026

राम जी की सुंदरता


ब्रह्मांड में जितनी भी सुंदरता है - प्रकृति की सारी सुंदरता एकत्रित रूप में राम जी की सुंदरता के एक कण मात्र के बराबर है ।  रामजी सुंदरता के समुद्र हैं-छवि को समुद्र लागै कौशिला किशोर ।

सूपनखा नाक कान काटे जाने के बाद जब रावण को रामजी का परिचय देती है तो कहती है- शोभा धाम राम अस नामा। सुंदरता के धाम हैं और राम उनका नाम है। खर- दूषण रामजी को देखते ही कहने लगे कि नाग, असुर, देवता, मनुष्य, मुनि हमने बहुत देखे हैं लेकिन- ' देखी नहिं अस सुंदरताई'।  

मिथिला में भी सब लोग यही कहते कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश भी ऐसे नहीं है। कोई भी शरीरधारी  ऐसा नहीं है जो इन्हें देखकर मोहित न हो जाए। जो देखता देखते रह जाता- जँह तँह छवि वरनै सब लोगू।

 कितने ही स्त्रियों ने पति रूप में वरण करना चाहा उन्हें अपने अगले अवतार में पत्नी रूप में स्वीकार किया। कितने ही ऋषि मुनि जिनके मन में रामजी को कांत भाव से आलिंगन करने की इच्छा हुई उन्हें गोपी बनाकर उनकी यह इच्छा कृष्णावतार में पूरा किया। ऐसे ही अनेक स्त्रियों को भी गोपी बनाकर उनकी त्रेता युग की इच्छा को द्वापर में पूर्ण किया। 

जो जेहि भाव रहा अभिलाषी। 

तेहि तेहि कर तस तस रुचि राखी।। 


।। जय श्रीराम।। 

  


Friday, May 1, 2026

एक रहस्य- आकरि चार लाख चौरासी


प्रत्येक मनुष्य के शरीर की लम्बाई चाहे वह छोटे कद का अथवा बड़े कद का हो, बच्चा हो या युवा  उसके हाथ के अँगुल की माप से चौरासी अँगुल ही होती है क्योंकि वह चार प्रकार  और चौरासी लाख योनियों में जन्मता और मरता रहता है-

आकर चारि लाख चौरासी। 

योनि भ्रमत यह जिव अविनासी ।। 


उपरोक्त माप में  किसी भी हाथ की चार अँगुलियों को एक साथ रखते हुए माप लिया जाता है। हाथ की कोहनी से मध्यमा अगुँली तक की माप को एक हाथ की माप कहा जाता है। प्रत्येक मनुष्य के शरीर की लम्बाई उसके हाथ की माप से साढ़े तीन हाथ ही होती है।  एक हाथ की माप मे केवल चौबीस अँगुल होता है। इस प्रकार साढ़े तीन हाथ चौरासी अँगुल के बराबर होता है। 



।। जय श्रीराम ।। 

Sunday, April 5, 2026

भगवान श्रीराम सर्वात्मक, सर्वेश्वर और सर्वशासक हैं

        । ‌। राम ।। 

हनुमानजी सुग्रीवजी के कहने पर जब राम जी से मिले तो राम जी से उनका परिचय पूछा कि आप कौन हैं। तब रामजी अपने विराटरूप-विश्वरूप में आ गए । हनुमानजी आश्चर्य चकित होकर फिर बोले प्रभु आप कौन हैं। 

राम जी बोले हनुमान चारों प्रकार के जो जरायुज, उदभिज, स्वेदज, अण्डज जीव हैं- मैं सबकी आत्मा सर्वात्मा हूँ। मैं ही निरगुण और सगुण उभयात्मक रूपों में रहता हूँ।   

मैं देवताओं का भी देवता, ईश्वर का भी ईश्वर हूँ । सभी देवी देवता, ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चन्द्रमा, काल, ऋतु आदि मेरी आज्ञा के अधीन कार्य करते हैं। मैं श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम हूँ। मुझसे श्रेष्ठ कुछ भी नहीं है। व्रह्मा मेरी आज्ञा से सृष्टि का विस्तार करते हैं, विष्णु पालन करते हैं और रुद्र संहार करते हैं। 

मैं सबसे परे हूँ लेकिन मुझसे परे कुछ भी नहीं है। यह सारा व्रह्मांड मेंरी शक्तियों का ही विलास है जो मुझसे ही उतपन्न होकर मुझमें ही लय हो जाता है.......... 

निर्गुण सगुण उभयात्मक रूपा । 

कहन लगे प्रभु आप सरूपा ।। 

सर्वात्मक सर्वेश्वर रामा । 

सर्वशासक परात्पर परधामा ।।


।। जय श्रीराम ।। 

Sunday, March 22, 2026

भगवान श्रीराम ने अपने विराट रूप को दिखाने के लिए किसको दिव्य नेत्र प्रदान किया था


जनकपुर में शिव‌ धनुष तोड़ने के उपरांत राम जी ने अपना विराट रूप परशुराम जी को दिखाया था ।


 भगवान श्रीराम ने अपने विराट रूप को दिखाने के लिए  परशुराम जी को दिव्य नेत्र  प्रदान किया था ।। 


।। जय श्रीराम ।।   

Tuesday, March 3, 2026

हनुमानजी जैसा राम-रँगीला कोई नहीं है

 

हनुमानन जी जैसा राम-रँगीला कोई तीनों लोकों में और तीनों काल में नहीं मिलता । हनुमानजी का तन और मान रघुनाथ जी के रंग में रँगा हुआ है । रामजी के रसीले चरित्र और गुण गनों में रँगा हुआ है ।

तन मन रँगा राम रंग जाको गुनगन चरित रसीले ।

तीनकाल तिहुँलोक में ऐसा और नहीं कोउ मीले ।।

रामजी के गुनगन और चरित्र को सुनते ही हनुमानजी को रोमांच हो जाता है और उनका तन मन पुलकित हो जाता है और आँखे प्रेम के आँसुओ से गीली हो जाती हैं-

पुलक-रोमांच सुने गुनगन प्रभु, प्रेम वारि दृग गीले ।।


ऐसा लगता है कि मानो साक्षात राम-प्रेम ही मूर्तिमान होकर हनुमानजी के रूप में आ गया है- मानहुँ तनु धरि राम प्रेम आयो है ।  धन्य हैं हनुमानजी जिनके जैसा न कोई राम-रँगीला पहले था और न अभी है और न ही आगे ही होगा । इस प्रकार हनुमानजी जैसा कोई राम-रँगीला नहीं है ।

 

।। जय श्रीहनुमानजी ।।                                       


Tuesday, February 10, 2026

जे राम-रँगीले

 

जो राम रँगीले हैं अर्थात  जो लोग राम जी के रंग में रँगे हुए हैं उनका तीनों कालों में अर्थात, भूत, वर्तमान और भविश्य में भला ही होता है । इसलिए हम सबको भी राम जी के रंग में रँग जाना चाहिए ।

   समस्या तो तब आती है जब रँगे तो संसार के रंग में होते हैं और दिखाया जाता है कि हम राम के रंग में रँगे हुए हैं । अथवा आधा-अधूरा या केवल कुछ अंश में ही रँगे होते हैं । चलो हम लोग रामजी से और हनुमानजी से प्रार्थना करें कि हमारा मन भी रामजी के रंग में रँग जाए-


रंगों रे मन ! राम रघुवर के रंग ।

जग से नेह लगावत मूरख, कछु नहिं जावत संग ।।१।।

सुख जल खोजत कतहुँ न पावत, दौड़त सरिस कुरंग ।

दिन-दिन घटत आयू बल तन को, जोहत काल भुजंग ।।२।।

मनुज शरीर लहे का पामर, जो नहिं बदले ढ़ंग ।

राम भजे अरु राम गुन गाए, परिहरि कुमति कुसंग ।।३।।

साधु संत रघुनाथ कथा बिनु, बाढ़त तृष्ना तरंग ।

जनम जनम की काई भीतर, धुलत धुलै सत्संग ।।४।।

सुंदर श्याम सुशील सियावर, लाजत देखि अनंग ।

कर सर चाप धरे रघुनंदन, काँधे लसत निषंग ।।५।।

सुमिरत राम सखा करि राखत, प्रीति करत नहिं भंग ।

दीन संतोष दीन जन राखत, बानर-भालु भी संग ।।६।।

 

          ।। जय श्रीसीताराम ।।

Friday, January 9, 2026

हनुमान सम नहिं बड़भागी | नहिं कोउ राम चरन अनुरागी

 

भगवान शंकरजी पार्वतीजी से कहते हैं कि हनुमानजी के समान बड़ा भाग्यशाली दूसरा कोई नहीं है । और न ही कोई हनुमानजी के समान राम जी के चरणों में प्रेम करने वाला है ।

 

  हे गिरिजा ! जिनकी अर्थात हनुमानजी की  प्रीति और सेवा का वर्णन बार-बार स्वयं प्रभु राम ने किया है । उनके समान दूसरा कौन होगा ?

 

  इस प्रकार बड़ा भाग्यशाली होने में और राम चरण अनुरागी होने में हनुमानजी महाराज अद्वितीय है ।

 

  ।। जय श्रीहनुमानजी ।।

लोकप्रिय पोस्ट