नमस्तुभ्यं भगवते विशुद्धज्ञानमूर्तये । आत्मारामाय रामाय सीतारामाय वेधसे ।।


नमस्ते राम राजेन्द्र नमः सीतामनोरम । नमस्ते चंडकोदण्ड नमस्ते भक्तवत्सल ।।


दीन मलीन हीन जग मोते । रामचंद्र बल जीवत तेते ।।

Sunday, April 7, 2024

श्रीराम नवमी को भोजन नहीं करना चाहिए

 

इस बार श्रीराम नवमी सत्रह अप्रैल को पड़ रही है । श्रीराम नवमी को भोजन वर्जित है । श्रीराम नवमी अर्थात चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को भोजन करना वर्जित है । इसलिए सभी को श्रीराम नवमी को उपवास-व्रत रखना चाहिए । यह वर्णन सनतन धर्म के कई ग्रंथों में मिलता है ।

 

  अध्यात्म रामायण में निर्जल व्रत करने को कहा गया है । लेकिन कम से कम अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार फलाहार करके व्रत रखना चाहिए । लेकिन भोजन नहीं करना चाहिए ऐसा ग्रंथ कहते हैं । सामान्यतया ग्रंथों में बालक-वृद्धि और रोगी आदि को व्रत-उपवास से छूट दी गई है ।

 

  इतना ही नहीं ग्रंथों के अनुसार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को भोजन नहीं करना चाहिए और व्रत रखना चाहिए । ऐसा वर्णन मिलता है कि जैसे एकादशी व्रत करना चाहिए वैसे ही प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को व्रत करना चाहिए । प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को भोजन वर्जित है ।

 

  इस प्रकार भगवान श्रीराम के भक्तों को केवल राम नवमी को ही नहीं बल्कि प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष नवमी को व्रत रखना चाहिए ।



प्रगटे राम रघुवीरा, अवधपुर बीथिन में भीरा

 

 

।। जय श्रीराम ।।

 

लोकप्रिय पोस्ट