सामान्यतया लोग सोचते हैं कि सीता जी का रावण हरण कर ले गया । और वे रक्षा और सहायता
के लिए पुकारती रहीं । स्वयं अपनी रक्षा नहीं किया या नहीं कर सकी । इसका मतलब
सीताजी साधारण स्त्री हैं । लेकिन ऐसा सोचना, समझना, मानना या कहना बिल्कुल गलत है
।
सीताजी आदि शक्ति है । इस
संसार की मूलाधार शक्ति हैं । सीताजी में बहुत बल है और सीताजी ने भी कई राक्षसों
का वध किया है-
सीता शक्ति रूप बल भारी ।
मूलकासुर आदिक संघारी ।।